सीरियाई सेना ने अलेप्पो के अधिकांश इलाकों को विद्रोहियों से मुक्त कराया

दमिश्क, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरियाई बलों ने अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में से 93 फीसदी इलाकों को अपने नियंत्रण में कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अलेप्पो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में से अधिकांश को सेना ने अपने नियंत्रण में कर लिया है। सेना अलेप्पो के शेष इलाकों पर भी नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर रही है।

एक सैन्य सूत्र के मुताबिक, इसी बीच करीब 3,000 नागरिकों ने पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सुकारी, फारदोस और सलाहुद्दीन से शहर के पश्चिम में स्थित सरकार नियंत्रित इलाकों की ओर पलायन कर लिया है।

एक दिन पहले करीब 5,000 लोग पूर्वी अलेप्पो छोड़कर चले गए।

इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस के मुताबिक, पिछले सप्ताह 30,000 से भी ज्यादा नागरिक पूर्वी अलेप्पो छोड़कर सरकार नियंत्रित इलाकों की ओर चले गए।

सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद ने कहा है कि पूरे अलेप्पो पर नियंत्रण का फैसला ले लिया गया है। असद ने साथ ही कहा कि अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर सेना के फिर से नियंत्रण के बाद सीरियाई में संघर्षो की स्थिति बदल जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493