यूक्रेन के सैन्य प्रवक्ता एंड्री लिसेंको ने शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “इन वाहनों में स्थानीय लोगों के लिए निर्माण सामग्री, भोजन के पैकेट, फर्नीचर और हीटर आदि भेजे गए हैं।”
उन्होंने कहा कि राहत सामग्री को लुगांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक भेजा गया है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में सरकारी सैनिकों और स्वतंत्रता समर्थक विद्रोहियों के बीच 31 महीने पुराने संघर्ष के कारण दोनों पक्षों से करीब 38 लाख लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath