झारखंड में पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या की

रांची, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो शहर में एक पुलिस थाने की बैरेक में रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

राज्य पुलिस ने कहा कि यहां से करीब 130 किलोमीटर दूर बोकारो स्थित थर्मल पावर पुलिस थाने की बैरेक में सहायक उप निरीक्षक लालजी सिंह एक पंखा से लटके हुए मिले।

पुलिस के अनुसार, लालजी सिंह की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। उनके शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

सिंह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे।

वह इस साल आत्महत्या करने वाले झारखंड के दूसरे पुलिस अधिकारी हैं। इससे पहले एक पुलिस निरीक्षक ने एक थाने के भीतर ही आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493