वैश्विक स्वास्थ्य पत्रिका ने मोहल्ला क्लिनिक की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व के एक प्रमुख मेडिकल जर्नल ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक की सराहना की है। पत्रिका ने कहा है कि मोहल्ला क्लिनिक ने लोगों को काफी लाभ मुहैया कराए हैं।

दुनिया के सबसे पुराने मेडिकल जर्नल में से एक ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाले ‘द लांसेट’ ने लिखा है, “इस पहल का उद्देश्य मलिन बस्तियों जैसे उपेक्षित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार करना है।”

पत्रिका में कहा गया है कि देश के कई अन्य राज्य इस मॉडल को समझ रहे हैं और इसे अपनाने को उत्सुक हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में 100 से भी ज्यादा मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं, जहां रोगी एक ही छत के नीचे परामर्श, दवाओं और परीक्षणों का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

मोहल्ला क्लिनिक सभी आर्थिक वर्गो के लिए खुले हैं।

पत्रिका ने लिखा, “लेकिन, दिल्ली में साल के अंत तक 1,000 क्लिनिक खोलकर इस योजना को विस्तार देने का प्रयास एक राजनीतिक विवाद में अटक गया।”

लेख में केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर इस कार्यक्रम में रोड़े अटकाने का भी उल्लेख किया गया है।

पत्रिका के मुताबिक, पहल इसलिए शुरू की गई है क्योंकि लोगों को एक ही सेवा के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था।

कई बार रोगियों को सरकारी डिसपेंसरियों और अस्पतालों के एक से भी ज्यादा चक्कर काटने पड़ते थे, जहां के डॉक्टरों और उनके सहयोगी कर्मचारियों पर पहले ही काम का अत्यधिक बोझ है।

आप सरकार की मोहल्ला क्लिनिक के लिए सरकारी स्कूलों की इमारतों के प्रयोग की योजना भी विवादों में पड़ गई है।

पत्रिका के मुताबिक, “इन क्लिनिक के लाभ को लेकर राजनीतिक सहमति के अभाव में दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयासों में रुकावट आ सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493