दिल्ली पुलिस अधिकारी व महिला की हत्या

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली के दीप नगर के निवासियों ने इनकी मौत की सूचना दी। एएसआई और महिला की पहचान जोगिंदर लाकड़ा और मनीषा के रूप में की गई है। एएसआई क्राइम ब्रांच रोहिणी में तैनात था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिस कार्यालय में हत्या हुई, वह लाकड़ा का है। उसने इसे किराए पर लिया था। लाकड़ा को पांच गोलियां और उसकी दोस्त मनीषा को तीन गोलियां लगी हैं।”

अधिकारी ने कहा कि लाकड़ा दिल्ली के मुंडका गांव का निवासी था। उसकी शादी दिल्ली पुलिस के सुरक्षा सेल में तैनात एक महिला से हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493