सायना को बैडमिंटन अकादमी के लिए जमीन देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को बैडमिंटन अकादमी की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार राज्य में जमीन उपलब्ध कराएगी।

पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना को भूमि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) द्वारा उपलब्ध कराए जाएगी।

यह भूमि नई दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के मानेसर में होगी। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल ने कहा कि सायना को राज्य में खेल के प्रचार के लिए यह भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।

हैदराबाद में रविवार को प्रवासी हरियाणा दिवस समारोह में शामिल राजपाल ने यह घोषणा की। उन्होंने सायना के पिता हरबीर सिंह के हरियाणा में बैडमिंटन अकादमी की स्थापान के प्रस्ताव के बाद यह घोषणा की।

सायना अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती हैं, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से हरियाणा से संबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493