रांची, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। नक्सलवादियों ने रविवार को राजधानी रांची के बाहरी इलाके में एक मुखिया की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने जीवन सिंह मुंडा का शनिवार की रात अपहरण किया था। उनका गोली से छलनी शव रविवार को तामार से बरामद किया गया। यह रांची से करीब 40 किमी दूर है।
नक्सली एक पर्चा भी छोड़ गए थे जिसमें मुंडा को ‘पुलिस मुखबिर’ कहा गया था।
पुत्रिस सूत्रों ने कहा कि मुंडा अतीत में एक नक्सली संगठन से जुड़े थे। उन्होंने कुछ समय जेल में गुजारे और फिर बाहर आए। इसके बाद उन्होंने मुखिया का चुनाव लड़ा और जीता।
मुंडा पर कथित तौर पर नक्सलियों की सूचना पुलिस को देने का आरोप है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से उनकी हत्या हुई।
राज्य के 28 जिलों में से 18 में नक्सलवादी सक्रिय है।
dharmpath.com dharmpath