कवि सम्मेलन और मुशायरा महफिल में झूमे दर्शक

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। हरदयाल म्युनिसिपल हेरिटेज पब्लिक लाइब्रेरी भवन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के चांदनी चौक में चल रहे शताब्दी वर्ष समारोह ‘दिल्ली लिटरेरी हेरिटेज फेस्टिवल’ में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की महफिल ने लोगों का मन मोह लिया।

इस मौके पर हरिओम पवार जैसे विख्यात वीर रस के कवि ने जहां दर्शकों को देशभक्ति की भावना से भर दिया वहीं राहत इंदौरी ने अपनी गजल से लोगों को गुणगुणाने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रवीण शुक्ल ने अपनी हास्य रचना से लोगों को गुदगुदाने का काम किया। जबकि दिनेश रघुवंशी ने अपनी ओजपूर्ण कविता से लोगों के भीतर देश प्रेम की भावना को जागृत किया।

महेंद्र अजनबी जैसे हास्य कवि ने भी मिलकर लोगों को जमकर मनोरंज किया। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा एवं हरदयाल म्युनिसिपल हेरिटेज पब्लिक लाइब्रेरी के अवैतनिक सचिव शोभा विजेंद्र समेत हजारों लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं आज से जनपथ स्थित आईजीएनसीए में पुस्तकालय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से आए लोगों ने हिस्सा लिया।

कवि सम्मेलन की शुरुआत श्रृंगार रस की कवि मुमताज नसीम द्वारा सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। इस दौरान मंच का संचालन अनिल रघुवंशी द्वारा किया गया। हास्य कविता के दौरान सर्जीकल स्ट्राईक से लेकर नोटबंदी और देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पाकिस्तान पर भी व्यंग्य कशे गए। इन हास्य कवियों की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

12 और 13 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में किया जा रहा है। इसके तहत 12 दिसंबर को सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और कलाकार बाबुल सुप्रियो भी शिरकत करेंगे एवं इस अवसर पर उनके द्वारा एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं 13 दिसंबर को कंसोरटियम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विश्वभर में ऐसे धरोहर लाइब्रेरी को जिंदा व सुरक्षित रखने के लिए सभी को एक मंच पर लाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रहेंगे।

इस मौके पर विश्वभर से 300 भागीदार हिस्सा लेंगे एवं विश्वभर के 23 जानेमाने प्रवक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे।

दिल्ली की इस ऐतिहासिक धरोहर हरदयाल म्युनिसिपल (हेरिटेज) पब्लिक लाइब्रेरी के संरक्षणए संवर्धन, उचित रखरखाव, विकास व लोकोपयोगी बनाने के लिए जनता को जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि हरदयाल लाइब्रेरी 154 वर्ष पुरानी है। 2016 में लाइब्रेरी भवन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493