नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज आसमान साफ रहेगा। सुबह सामान्य से घनी धुंध रहेगी।”
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 400 मीटर रही
रविवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath