श्रीनगर, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में 24 लोग घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर पट्टन के पास हंजीवीरा में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस दुर्घटना में लगभग 24 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath