अमिताभ ने रजनीकांत को और सफल होने की शुभकामना दी

चेन्नई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर और अधिक कीर्ति, खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी।

बिग बी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “आज 12 दिसंबर को रजनीकांत का जन्मदिन है और हम उन्हें और अधिक कीर्ति, खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं।”

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन सालों से अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने ‘हम’, ‘गिरफ्तार’ और ‘अंधा कानून’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

वहीं, रजनीकांत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के सम्मान के तौर पर अपने प्रशंसकों से अपना जन्मदिन न मनाने का आग्रह किया है। जयललिता का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493