यमुना एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना, 4 की मौत

लखनऊ, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जीरो प्वाइंट से सात किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा में हुई।

कोहरे के कारण एक आल्टो कार, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले मनोज कुमार (53), सोनी सिन्हा (50) और पटना की ऊषा (73) और नई दिल्ली के जामिया नगर के सुल्तान अहमद (40) के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मनोज कुमार सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में वरिष्ठ अधिकारी थे और अपनी पत्नी व सास के साथ बिहार से शादी समारोह से लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493