भारत व इंडोनेशिया रक्षा संबंधों को शीर्ष प्राथमिकता देने पर सहमत : मोदी

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद और संगठित अपराध का मिलकर मुकाबला करने के लिए भारत और इंडोनेशिया अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को शीर्ष प्राथमिकता देने पर सहमत हुए हैं।

भारत दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देश लोकतंत्र, विविधता और सामाजिक समरसता का मूल्य साझा करते हैं। साथ ही दोनों के बीच व्यापार और संस्कृति का एक मजबूत बंधन है।

दोनों देशों के बीच यहां हैदराबाद हाउस में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने के बाद मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के सर्वाधिक महत्वपूर्ण साझीदारों में एक है। हमलोगों के आर्थिक एवं रणनीतिक हित साझा हैं। हम लोग रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को प्राथमिकता देने के लिए सहमत हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थ और मानव तस्करी विडोडो से वार्ता के एजेंडे में ऊपर रहे।

विडोडो दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। उनका यह दौरा सोमवार से शुरू हुआ है। इससे पहले यहां उनका राष्ट्रपति भवन में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493