सीरियाई सेना को अलेप्पो में बड़ी कामयाबी

दमिश्क, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरियाई सेना ने सोमवार को अलेप्पो के रणनीतिक रूप से खास इलाके शेख सईद पर कब्जा कर लिया। यह विद्रोहियों के खिलाफ जीत की श्रृंखला में नई कड़ी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लड़ाई के बाद सीरियाई सेना ने शेख सईद पर कब्जा कर लिय। यह जगह दक्षिणपूर्वी अलेप्पो शहर में विद्रोहियों के कब्जे में बचे कुछ इलाके में से एक है।

शेख सईद को अलेप्पो में विद्रोहियों के लिए अंतिम रक्षा रेखा माना जाता है। इस पर कब्जे के बाद सीरियाई सेना कुछ और पड़ोसी इलाकों पर नियंत्रण करने में सक्षम हो जाएगी।

बीते दो सप्ताह में विद्रोहियों को शहर से हटाने के आक्रामक अभियान में सेना ने पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले 93 फीसद भाग को नियंत्रण में लिया है।

करीब 3,500 नागरिकों ने सोमवार को पूर्वी अलेप्पो छोड़ दिया। कुछ विद्रोहियों ने भी सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।

समाचार एजेंसी साना ने कहा, कम से कम 728 विद्रोहियों ने बीते 24 घंटे में अलेप्पो में सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

राष्ट्रपति बशर अल-असद ने कहा कि पूरे अलेप्पो को नियंत्रण में लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि अलेप्पो पर सेना के कब्जे के बाद सीरिया में जंग की तस्वीर बदल जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493