जम्मू में मौसम की सबसे सर्द रात

जम्मू/श्रीनगर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू शहर में सोमवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू एवं कश्मीर का मंगलवार को सबसे सर्द शहर रहा।

मौसम विभाग अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू में रात के समय तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो सीजन के औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। यह इस सीजन का शहर में दर्ज किया गया अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।”

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अगले 48 घंटे में मौसम शुष्क बना रह सकता है और रात के समय आसमान साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

उन्होंने बताया, “कश्मीर घाटी के श्रीनगर शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में यह शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू क्षेत्र के कटरा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोट में 4.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.5 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493