कम आयु में ही बच्चे चाहती थीं किडमैन

लॉस एंजेलिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वह बहुत कम आयु में ही बच्चे के बारे में सोचने लगी थीं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 49 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि कम आयु में ही मातृत्व की भावना उनके अंदर जागने लगी थी और वह जानती थीं कि जल्द ही उनके बच्चे होंगे।

पूर्व पति अभिनेता टॉम क्रूज से शादी के बाद उन्होंने दो बच्चों इजाबेला और कॉनर को गोद लिया था और गायक पति कीथ अर्बन से उनकी दो बेटियां फेथ और संडे रोज हैं।

अभिनेत्री ने पत्रिका ‘वोग’ (ऑस्ट्रेलिया) को बताया, “मैं हमेशा से जानती थीं कि मैं गोद लूंगी क्योंकि मैं बस बच्चा चाहती थी। मुझे लगता है कि बहुत कम आयु से ही मैं बच्चे चाहती थी।”

किडमैन के मुताबिक, वह इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं थी कि वह बच्चों को जन्म देंगी और कम आयु में ही बच्चे गोद ले लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493