बिहार में धुंध व पछुआ हवा, लुढ़का तापमान

पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरे का असर बना हुआ है तथा पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी बढ़ी है। इस बीच तापमान में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ते कोहरा छंटेगा। ठंडी हवा चलने से ठंड में और वृद्घि होगी।

केन्द्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, गया का 8.9 डिग्री, पूर्णिया का 9.5 डिग्री तथा भागलपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गया का 22.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493