उप्र : ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, 2 की मौत (फोटो सहित)

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

नानपारा थाना क्षेत्र के पकड़िया दिवान ग्राम निवासी रामचरित अपनी गर्भवती पत्नी सुमन व परिवार के अन्य लोगों के साथ बोलेरो गाड़ी से नानपारा आ रहे थे। ये लोग जब लखीमपुर नानपारा मार्ग पर अल्ला पुरवा ग्राम के पास पहुंचे तो अधिक कोहरा होने के कारण सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से इनकी टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नानपारा पुलिस को दी, जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजने की कवायद शुरू की गई। इसी बीच गंभीर रूप से घायल रामचरित व किशोरी नाम की महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल सुमन, निर्मला व जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इनका इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493