नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

गुरुग्राम, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुरुग्राम पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 10 वर्षीय बेटी के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी यहां मजदूरी करता है और वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के बसाई एनक्लेव में रहता था।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने मंगलवार की देर रात अपनी बेटी को घर के पास ही पटौदी चौक के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आपराधिक धमकी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत बच्ची की मां की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493