राहुल जब बोलते हैं, अपनी ही पार्टी को बेनकाब करते हैं : जावड़ेकर

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वह जब भी बोलते हैं तो उनकी अपनी पार्टी ‘बेनकाब’ होती है और उसका भाजपा को ‘लाभ’ मिलता है।

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वह जब भी बोलते हैं तो उनकी अपनी पार्टी ‘बेनकाब’ होती है और उसका भाजपा को ‘लाभ’ मिलता है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राहुलजी, हमलोग चाहते हैं कि आप लोकसभा में बोलें। उससे कांग्रेस बेनकाब होगी और हमलोग लाभान्वित होंगे।”

जावड़ेकर की यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष के सरकार पर उन्हें और विपक्ष के नेताओं को लोकसभा में बोलने की इजाजत नहीं देने का आरोप लगाने के बाद आई है।

इससे पहले दिन में राहुल ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रिश्वतखोरी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि वह इसका संसद में खुलासा करना चाहते हैं लेकिन सत्तारूढ़ बहुमत ने उन्हें वहां बोलने से रोक दिया।

राहुल की आलोचना करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने सदन और बहस से परहेज करने का मोदीजी पर आरोप लगाया है लेकिन राहुलजी वह आप ही हैं जो 50 दिनों तक लापता रहे थे, प्रधानमंत्री नहीं।

भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर सरकार के आठ नवंबर के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले का विरोध करने को लेकर आलोचना की और कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

जावड़ेकर ने कहा, “जब वे सत्ता में थे तो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भ्रष्टाचार के सभी मामले चाहे वह 2जी घोटाला हो, राष्ट्रमंडल घोटाला हो या कोयला घोटाला हो सभी उनके समय के ही हैं।”

मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सभी इन घोटालों में लिप्त थीं।

उन्होंने कहा कि आज भी जब ये सत्ता में नहीं हैं तो भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ये अब कालाधन को सफेद करने में लगी हुई हैं।

भाजपा नेता की यह टिप्पणी एक टीवी चैनल द्वारा एक स्टिंग में यह खुलासा करने के बाद आई है जिसमें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नेता कमीशन लेकर काला धन को सफेद करने में लगे हैं।

स्टिंग आपरेशन में कांग्रेस, बसपा, सपा, राकांपा और जदयू के स्थानीय नेता कालाधन को सफेद करने के लिए कमीशन लेने की बात करते नजर आते हैं।

जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। स्टिंग में दिखता है कि वे काला धन को सफेद करने के लिए बहुत कमीशन की मांग कर रहे हैं।

जावड़ेकर ने संसद का कामकाज ठप करने को लेकर भी विपक्ष की कड़ी आलोचना की।

भाजपा नेता ने कहा, “आज मल्लिकार्जुन खड़गे को सदन में बोलने को कहा गया लेकिन वह चुप रहे। वह चुप इसलिए हैं क्योंकि कांग्रेस बहस के लिए तैयार नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493