गोवा में 24 लाख रुपये के नए नोट जब्त

पणजी, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने बुधवार को समुद्र तटीय गांव कालांगुट में 24 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं इनमें अधिकतर 2000 रुपये के नए नोट हैं।

पुलिस के प्रवक्त्ता ने कहा, “तीन स्थानीय निवासियों के घर से रकम बरामद किए गए हैं। आधिकारिक तौर पर उनका नाम जारी नहीं किया गया है।” कालांगुट गांव पणजी से 20 किलोमीटर की दूरी पर है।

गुप्त सूचना के बाद, कालांगुट पुलिस थाने के अधिकारियों द्वारा यह छापा मारा गया था।

प्रवक्त्ता ने कहा, “कालांगुट गांव के एक कार से नकदी बरामद की गई। गोवा में आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और वह आगे की जांच करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493