नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
एक दिन पहले बुधवार को अधिकमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath