मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में गुरुवार को एक गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 15 अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द की महाराष्ट्र नगर कॉलोनी में स्थित अपने घर में उस वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे, जब उनके घर एक एलपीजी सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
बीएमसी के आपदा नियंत्रण विभाग ने बताया कि विस्फोट साईबाबा राहिवासी संघ परिसर के एक मंजिला मकान में गुरुवार सुबह करीब छह बजे हुआ।
मृतकों की पहचान कस्तूरबा वानखेड़े (60), उनके बेटे संजय (35) और बहू रेखा (30) के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath