प्रचार के लिए दिल्ली पहुंची ‘वजह तुम हो’ की टीम

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ की सफलता के बाद निर्देशक विशाल पांड्या की आज रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वजह तुम हो’ रोमांचक थ्रिलर फिल्म है। इसमें अभिनेत्री सना खान के बोल्ड दृश्यों की भरमार है, जिस कारण यह अपने ट्रेलर के जरिए ही काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। फिल्म के कलाकार प्रचार के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

यह अपने तरह की पहली फिल्म है, जिसमें हैकर द्वारा चैनल को हैक करने के कारण टेलीविजन चैनल पर एक हत्या का सीधा प्रसारण दिखाया गया है। इस फिल्म में शरमन जोशी, सना खान और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शरमन इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं गुरमीत चौधरी वकील और अभिनेता रजनीश दुग्गल टेलीविजन चैनल के मालिक के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेत्री सना मुख्य भूमिका यानी वकील के किरदार में नजर आएंगी। वह इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।

इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज कंपनी ने किया है और यह 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट हाल ही में प्रचार के सिलसिले में राजधानी दिल्ली पहुंची।

निर्देशक विशाल ने हत्या के सीधा प्रसारण के लिए हैकिंग के उपयोग के बारे में बताया, “मैं हैकिंग के विषय में काफी रुचि रखता हूं। तथ्य यह है कि इसे पहले किसी थ्रिलर फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया गया है। हैकिंग वास्तव में एक बहुत ही उच्च तरीके का कौशल है, जिसकी प्रकृति आपराधिक है। यह कोई मासूम चतुराई वाला काम नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493