करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम.करुणानिधि को गले और फेफड़ों में संक्रमण की वजह से गुरुवार रात को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करुणानिधि को गले और फेफड़ों में संक्रमण की वजह से श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी जिस वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान के मुताबिक, “संक्रमण खत्म करने के लिए इलाज शुरू किया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों का एक दल उनका इलाज कर रहा है।”

करुणानिधि इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले करुणानिधि को डिहाइड्रेशन की वजह से एक दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें सात दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493