पीएमओ, उपराज्यपाल महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं : केजरीवाल

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल नजीब जंग पर राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल की यह टिप्पणी यहां एक युवा महिला के साथ कार में दुष्कर्म किए जाने की मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एलजी और पीएमओ राजनीति कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। उनके अधीन पुलिस भ्रष्ट और अप्रभावी हो गई है।”

केजरीवाल और जंग के बीच दिल्ली महिला आयोग में सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उपराज्यपाल जंग ने आईएएस अधिकारी दिलराज कौर की नियुक्ति कर दी। इस नियुक्ति को केजरीवाल ने अस्वीकार कर दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493