गणतंत्र दिवस पर हरियाणा में सम्मानित होंगी नेत्रहीन लड़कियां

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह गणतंत्र दिवस के मौके पर नेत्रहीन लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित करेगी।

एक प्रवक्ता ने कहा, “गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के दौरान सभी शैक्षिक संस्थानों, गांवों और शहरों में नेत्रहीन महिलाओं या लड़कियों को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सम्मान दिया जाएगा।”

इस संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा एक सूचना राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों और उपायुक्तों को जारी की गई है।

किसी नेत्रहीन महिला या लड़की के मौजूद नहीं होने पर मुख्य अतिथि गांव की एक महिला या लड़की होगी, जिसकी विकलांगता से 70 फीसद से ज्यादा हो।

हरियाणा में लिंग अनुपात देश के सभी राज्यों की तुलना में सबसे खराब है। यहां 1000 पुरुषों पर 879 महिलाएं हैं।

हालांकि कई उपायों के बाद सरकार का नया दावा है कि लिंग अनुपात सुधरकर 904 हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493