पटना : अवैध कब्जा हटाने में मंदिर टूटा, हंगामा व आगजनी

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी के शिकारपुर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाए जाने के सिलसिले में एक छोटे मंदिर तोड़ते ही हंगामा शुरू हो गया।

हंगामा कर रहे लोगों के तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, बदले में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व को लेकर पटना सिटी क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम अवैध कब्जों को हटा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना सिटी के चौक शिकारपुर इलाके में सड़क किनारे बने मंदिर को हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया।

पुलिस ने जब लोगों को शांत कराने की कोशिश की, तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने मंदिर स्थानांतरित करने की बात कही थी, लेकिन मंदिर को तोड़ दिया गया।

आक्रोशित लोगों ने एक कार समेत कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों के तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस पर पथराव करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493