इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, जलाकर मारा

रांची, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक इंजीनियरिंग छात्रा को दुष्कर्म के बाद जलाकर मार दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा का जला शव बुटी बस्ती इलाके के एक घर से मिला।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरा देश निर्भया की मौत का शोक मना रहा है। निर्भया एक पैरा-मेडिकल की छात्रा थी, जिससे कुछ सालों पहले दिल्ली की चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के शुक्रवार को संस्थान नहीं पहुंचने पर माता-पिता और छात्रों के उसके बारे में खोजबीन करने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

उसके घर पहुंचने पर दरवाजा बाहर से बंद था। घर के अंदर से बरामद उसके शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेजा गया।

लड़की झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी थी। वह एक दूसरी छात्रा के साथ किराए पर रह रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493