उप्र : ट्रक ने मैजिक को रौंदा, 6 की मौत, 5 गंभीर

मृतक का शव और घायल लोग काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने घायल और मृतकों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। घायल मदद को चीखते रहे और लूटने वाले पर्स, नकदी उड़ाते रहे।

जिला अस्पताल मंे शिनाख्त के लिए जब पुलिस ने मृतकों की तलाशी ली तो उनके पास से पर्स और मोबाइल नहीं मिले। इससे मृतकों की शिनाख्त में दिक्कते आई और उनका पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका।

लखीमपुर से सिसैया जा रही एक तेज रफ्तार मैजिक को अदलीपुर चैराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में मैजिक सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर ईसानगर पुलिस भी मौक पर पहुंची। घायल और मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में छहों मृतकों के शव मोर्चरी मंे रखवा दिए गए हैं।

हादसे की सूचना पाकर एसपी मनोज झा और शहर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। मोर्चरी मंे पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए उनकी जेबों की तलाशी ली। लेकिन मृतकों के पास से नगदी, पर्स और मोबाइल नहीं मिले। इस कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493