नोएडा के जेपी हॉस्पिटल को बेस्ट ईमरजिंग हॉस्पिटल अवार्ड

नोएडा, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। नोएडा सेक्टर 128 स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान जेपी हॉस्पिटल को बेस्ट ईमरजिंग हॉस्पिटल 2016 के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जेपी हॉस्पिटल को यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान सहित स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।

इंडिया हेल्थ एंड वैलनेस समिट एंड अवार्ड संस्था द्वारा दिल्ली में आयोजित तृतीय वर्ष के कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल के नाम का चयन किया गया और फिल्म अभिनेत्री गौतमी ने यह अवार्ड प्रदान किया।

इस मौके पर जेपी हॉस्पिटल के सी.ई.ओ. मनोज लूथरा ने कहा, “भारत के अनेक अस्पतालों में से जेपी हॉस्पिटल के नाम का चयन किया जाना बहुत सम्मान का विषय है। वास्तव में जेपी समूह द्वारा जेपी हॉस्पिटल का निर्माण भारत में उचित मूल्य पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती मांग को पूरा करने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है। अभी तक का हमारा प्रयास यह दर्शाता यह है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493