अफगानिस्तान में गोलीबारी, 6 मरे (लीड-1)

काबुल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलियों से हमला कर दिया, जिससे हवाईअड्डे में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “कंधार शहर में सुबह करीब 5.30 बजे गोलीबारी हुई। वे अपने कार्यालय जा रहे थे।”

घटना की जांच की जा रही है।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है।

तालिबान संगठन ने 2001 में खत्म हुए अपने छह साल के शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और महिलाओं को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था।

पिछले दो सालों में विदेशी सैन्य बलों की संख्या में कमी आने के कारण सरकार विरोधी लड़ाकों द्वारा हमले बढ़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493