जम्मू एवं कश्मीर में सर्द रात

श्रीनगर, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है, जिससे यहां रात में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और जम्मू में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस सर्दी में दूसरी बार श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख का लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493