दक्षिण कोरिया पर ध्यान केंद्रित करेंगे बान की-मून

बान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बान ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद क्या वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे?

यह बतौर संयुक्त राष्ट्र महासाचिव बान का आखिरी संवाददाता सम्मेलन था। वह पांच-पांच वर्षो के दो कार्यकाल के लिए पिछले 10 वर्षो से इस पद पर हैं, जो 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं नेताओं और करीबी दोस्तों से मुलाकात कर उनसे पूछूंगा कि अपने देश के लिए क्या और किस तरह बेहतर कर सकता हूं। अभी स्थिति बहुत मुश्किल और उथल-पुथल भरी है। यह सबसे बड़ी चुनौती है।”

पर्यवेक्षकों के मुताबिक, उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, पर उन्होंने इस कदम पर विचार करने के संकेत दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493