कोलकाता की झुग्गी बस्ती में आग, 2 की मौत (लीड-1)

कोलकाता, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कोलकाता की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को आग लगने के बाद दो जले हुए शव बरामद हुए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग से पातिपुकुर की कम से कम 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

उत्तरी कोलकाता आग नियंत्रण अधिकारी ने बताया, “10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया अधिकारी (16) और उसके चाचा निमाई अधिकारी (23) का शव उनके घर से बरामद हुआ।”

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की वजह से हुई।

दमकल विभाग की 16 गाड़ियों को आग बुझाने में कई घंटों का समय लगा।

पश्चिम बंगाल के अग्नि और आपातकालीन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने बताया कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा, “जल्द ही सही मुआवजे की घोषणा की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493