3.5 करोड़ घरों तक मोदी का संदेश लेकर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 18 दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय में इस मोटर साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।

मोटरसाइकिल के माध्यम से अभियान करने वाले कार्यकर्ता पार्टी द्वारा प्रकाशित पुस्तकें, साहित्य लेकर घर-घर जाएंगे। वे प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे व आमजनों से भी मिलेंगे। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कई पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को भी लगाया है। वे चुनाव तक ‘कमल संदेश’ अभियान चलाएंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बताया, “पार्टी 1650 मोटरसाइकिल के जरिए आने वाले दो माह में 3.5 करोड़ घरों तक मोदी का संदेश भेज रही है। कार्यक्रम के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तथा स्थानीय कार्यकर्ता प्रतिदिन 300 घरों के लिए 300 कमल संदेश लेकर अपने घरों से सुबह में निकलेंगे। स्थानीय कार्यकर्ता और मोटरसाइकिल यात्री गांव-गांव जाएंगे।”

कमल संदेश में मोदी का पत्र, सपा बसपा आरोप पत्र और भाजपा की उपलब्धियां सम्मिलित हैं। कार्यकर्ता घर वालों की अनुमति लेकर उनके दरवाजों पर भाजपा का स्टीकर लगाएंगे। वे प्रत्येक मोहल्ले में जनसभा करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ता मोटरसाइकिल में लगे हुए माइक की सहायता से मोदी का कमल संदेश पढ़ कर सबको सुनाएंगे।

मालूम हो कि पार्टी ने इस अभियान सहित संपूर्ण चुनाव अभियान के लिए पार्टी कोष से नई मोटरसाइकिलें खरीदी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493