दुष्कर्म में असफल आरोपी किशोरी को घायल कर फरार

फतेहपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की शाम दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने दलित किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।

किशोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

थानाध्यक्ष थरियांव अरविंद सिंह गौतम ने बताया, “शुक्रवार की शाम पंद्रह साल की दलित किशोरी अपने घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत-खलिहान में थे। उसी गांव के युवक पूरन उर्फ सूरज किशोरी के घर जबरन घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, असफल रहने पर किशोरी के साथ मार पीट किया।”

उन्होंने बताया कि किशोरी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, जान से मारने के प्रयास के अलावा एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493