दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 प्रतिशत और दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493