‘कॉफी विद करण’ में जो कहा, उसे गंभीरता से न लें : अरबाज

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अरबाज खान हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ में नजर आए थे। उनका कहना है कि शो में आना उनके लिए मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने शो में जो भी कहा, उसे गंभीरता से न लिया जाए।

अरबाज ने मुंबई के पहले जंकयार्ड कैफे के उद्घाटन के अवसर पर कहा, “वह सब मजाक था। उसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हमने शो में जो भी कहा, उसमें अधिकांश बातें मजाक में कही गई थी। कुछ बातें सही थीं, लेकिन उसमें कुछ भी गंभीर नहीं था।”

अरबाज ने शो में इन अटकलों को हवा दी थी कि पत्नी मलायका अरोड़ा खान के साथ तलाक के बाद से वह किसी और के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

हाल ही में सलमान खान, सोहैल खान और अरबाज खान फिल्मकार करण जौहर के चर्चित टॉक शो में आए थे और उन्होंने अपने रिश्तों और अन्य मुद्दों पर बात की थी।

अरबाज ने कहा, “करण जौहर के 100वें एपिसोड में आना एक सम्मान की बात थी। हम तीनों भाइयों का शो में आना मजेदार रहा। यह एक शानदार शो है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493