उप्र : एचआईवी पीड़ित की ट्रेन में मौत

गोरखपुर जनपद के ग्राम दुरहई में रहने वाला रामआसरे नाम का युवक मिरज में गैस कटर का काम करता है। रामआसरे के भाई रामभजन के अनुसार, मृतक एचआईवी पॉजिटिव और टीवी का रोगी था, जिसका काफी इलाज कराया गया। लेकिन ठीक नहीं हुआ।

डॉक्टरों के कहने पर वह अपने भाई रामआसरे को लेकर एक ट्रेन के जनरल कोच से घर जा रहा था। रामआसरे रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। इसकी सूचना झांसी डिप्टीएसएस को मिली तो वह रेलवे डॉक्टर के साथ प्लेटफार्म क्रमांक दो पर पहुंचे। जहां ट्रेन आने पर रामआसरे को परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और कार्रवाही शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493