हैदराबाद में हरियाणा के 4 युवकों की कार दुर्घटना में मौत

हैदराबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के चार युवकों की यहां एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। चारों युवक यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

रविवार की शाम चारों युवक छुट्टी मनाकर जिस कार से शहर वापस लौट रहे थे, वह तेज गति के कारण पलट गई जिससे चारों युवकों की मौत हो गई। बताया जा गया है कि कार पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रहा जिससे यह दुर्घटना हुई।

मेडचल जिले के डोंगलामैसम्मा में आउटर रिंग रोड पर यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि चारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कार काफी तेज गति में थी जिससे इस पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रह पाया। कार इतनी तेजी से पलटी की इसके परखच्चे उड़ गए और चारों शव भी क्षत-विक्षत हो गए।

पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला।

हादसे में मरने वाले युवक हरियाणा निवासी थे और यहां रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493