कोहरे के कारण 24 रेलगाड़ियां देर, 1 रद्द

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से सोमवार को 24 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक को रद्द कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 13 घंटे पीछे है, वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 15 घंटे और शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक देर है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पांच रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को कोई उड़ान रद्द नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493