प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले बनीं मिस वल्र्ड 2016

मैरीलैंड, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने मिस वल्र्ड 2016 का खिताब जीत लिया है। डोमिनिकन गणराज्य की सुंदरी पहली उपविजेता और इंडोनेशिया की सुंदरी दूसरी उपविजेता रहीं। भारत की प्रियदर्शिनी चटर्जी शीर्ष 20 सुंदरियों में ही जगह बना पाई।

मिस वर्ल्ड 2016 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन यहां एमजीएम नेशनल हार्बर में रविवार को किया गया था।

स्टेफनी (19) को मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना रोयो ने ताज पहनाया। स्टेफनी यह खिताब हासिल करने वालीं प्यूटरे रिको की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 1975 में प्यूटरे रिको की विलनेलिया मर्सड ने यह खिताब अपने नाम किया था।

कार्यक्रम का लाइव सीधा प्रसारण ‘जी कैफे’ पर किया गया।

स्टेफनी ने केन्या, इंडोनेशिया, डोमिनिकन गणराज्य और फिलिपिंस की सुंदरियों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

भारत की प्रियदर्शिनी चटर्जी शीर्ष 20 सुंदरियों में ही जगह बना पाई। उन्हें ‘ब्यूटी विद अ परपज’ शीर्षक के खिलाफ पांच दावेदारों में शामिल किया गया, लेकिन यहां भी मिस इंडोनेशिया ने बाजी मार ली।

इससे पहले भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब प्रियंका चोपड़ा (2000), रीता फारिया (1966), ऐश्वर्य राय (1994), डायना हेडेन (1997) और युक्ता मुखी (1999) ने जीता।

दिल्ली की रहने वाली प्रियदर्शिनी गुवाहाटी से हैं। वह पूर्वोत्तर भारत की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वह समाजशास्त्र की छात्रा हैं।

प्रियदर्शिनी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए अपने ‘इंट्रोडक्शन वीडियो’ में कहा कि वह ‘उस सभ्यता का प्रतिनिधित्व कर खुश हैं, जो समय जितनी ही पुरानी है; विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं व धर्मो की भूमि।’

यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 66वां संस्करण था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493