रियल की फीफा क्लब विश्व कप जीत से कोच जिदान संतुष्ट

योकोहामा, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने क्लब द्वारा रविवार को फीफा क्लब विश्व कप खिताब जीतने पर संतुष्टि जाहिर की।

रियल ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान के काशिमा क्लब को 4-2 से मात देकर दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जिदान ने मुकाबले के बाद कहा कि रियल क्लब के कोच होने का मतलब है, आप पर हमेशा दबाव और तनाव होना।

कोच जिदान ने कहा कि टीम को काशिमा क्लब को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस कारण जीत हासिल करने की डगर और भी मुश्किल हो गई थी।

जिदान ने कहा, “मैं थक गया हूं और मुझे आराम की जरूरत है। हालांकि, मुझे इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि हमने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।”

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्ट्रिक की बदौलत रियल अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब काशिमा को मात दे पाने में सफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493