उप्र : नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

गीता पुत्री देवीप्रसाद (दोनों बदले नाम) निवासी हसऊपुर बृजलालपुरा मजरा कुपरा रात में घर के बाहर बने बाथरूम गई थी। पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसे घसीटते हुए गया प्रसाद कुशवाहा के घर के अंदर ले गए और दुष्कर्म किया।

अपनी अस्मत बचाने के लिए लड़की जब चिल्लाई तो दबंगों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई भी की गई। घटना के बाद बंधक बनी लड़की को चार घंटे बाद घर के बाहर ढकेल दिया गया। दोनों युवकों ने जाते-जाते उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि वह पिछले दिनों रात नौ बजे घर के दरवाजे के बाहर बने बाथरूम जा रही थी। इसी बीच उसे सोनू व मुकेश ने खींचकर जमीन पर गिरा दिया और गया प्रसाद के घर ले जाकर दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया।

जलालपुर पुलिस ने कहा, “घटना की रिपोर्ट गांव के ही सोनू पुत्र मंगी कुशवाहा व मुकेश पुत्र मुन्ना कुशवाहा के खिलाफ दर्ज की गई है। पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493