केजरीवाल की भोपाल में रैली मंगलवार को

भोपाल, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी (आप)पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल में ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। केजरीवाल इस रैली से मध्यप्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद करेंगे।

आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाताओं को केजरीवाल के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह साढ़े सात बजे नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचेंगे, यहां रैली को संबोधित करने के बाद शाम को साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अग्रवाल के मुताबिक, भोपाल की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी और इस परिवर्तन रैली से मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत होगी। इस रैली का आयोजन छोला मैदान में किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 11 वर्ष के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है, नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। भूख, गरीबी, बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़ रही है। कुपोषण से बच्चों की मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जर्जर हैं, स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अत्याचार, दुष्कर्म, भ्रूणहत्या जैसे मामलों में देश में सबसे आगे है। यहां की जनविरोधी व्यवस्था को बदलने का शंखनाद केजरीवाल मंगलवार को करेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि नोटबंदी देश के इतिहास का आठ लाख करोड़ रुपये का सबसे बड़ा घोटाला है। किस तरह नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को मोदी सरकार फायदा पहुंचा रही है और आम आदमी को लूटा जा रहा है, इसका खुलासा दिल्ली के मुख्यमंत्री यहां की जनता के सामने करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493