बिहार में मौसम साफ

पटना, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही धूप निकली, हालांकि चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही धूप निकली, हालांकि चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो-चार दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में खिली हुई धूप निकलेगी तथा रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 12़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 9़8 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25़1 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493