मप्र में धूप खिली

भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली होने से ठंड से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली होने से ठंड से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में मंगलवार की सुबह ठिठुरन भरी रही, लेकिन आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठिठुरन से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के रुख में हो रहे बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर-पूर्वी हवाएं जहां तापमान बढ़ा देती हैं, वहीं हवाओं का रुख उत्तरी होने पर तापमान में गिरावट आ जाती है और ठंड बढ़ जाती है। मंगलवार को भी हवाओं का रुख उत्तरी होने से ही ठंड बढ़ी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों मे ठंड बढ़ सकती हैं। सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के अलावा ग्वालियर व बैतूल में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बनी हुई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.3 डिग्री , ग्वालियर का आठ डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493