करीना, सैफ ने बेटे का नाम रखा तैमूर (लीड-1)

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर एक बेटे का जन्म हुआ है और उसे उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है।

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर एक बेटे का जन्म हुआ है और उसे उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि करीना ने मंगलवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

करीना और सैफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “हम आपके साथ हमारे बेटे के जन्म की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया है।”

उन्होंने कहा, “हम पिछले नौ महीनों में दिए गए प्यार के लिए मीडिया और खासतौर पर लगातार प्यार देने के लिए हमारे प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आपको क्रिसमस और नए साल की बहुत शुभकामनाएं।”

करीना और सैफ ने एक साथ ‘टशन’, ‘कुर्बान’, ‘एजेंट विनोद’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘ओमकारा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। करीना ने 2012 में अभिनेता सैफ से शादी की थी।

इससे पहले सैफ की शादी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ हो चुकी है, जिससे उनके दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493