जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर, लेह में पारा लुढ़का

श्रीनगर, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में ‘चिल्लाई कालान’ से 40 दिन पहले लेह में मंगलवार को तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जबकि श्रीनगर में यह शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अगले 24 घंटे (बुधवार) के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है और रात में मौसम साफ रहेगा।”

डल झील पहले से ही आंशिक रूप से जम गई है जिससे नौकायन गतिविधियां बाधित हो गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का रात में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कटरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बटोट में रात को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.7 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493